{"_id":"698059893ef922b57f0478e0","slug":"video-attempt-to-crush-policemen-with-car-at-checkpoint-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: नाके पर पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: नाके पर पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बची जान
अधोया चौक के पास रविवार रात 2 बजे कार चालक ने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धनौरी निवासी परमदीप सिंह के रूप में हुई है। बराड़ा थाना पुलिस ने यमुनानगर थाना छप्पर के बाल-बाल बचे हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। बराड़ा चौकी प्रभारी जगपाल ने बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। धनौरी गांव निवासी परमजीत सिंह शादीशुदा है। आरोपी का पुलिस रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं पाया गया।
संदिग्ध कार की सूचना पर लगाया था नाका
पुलिस को दी तहरीर में परमजीत सिंह ने बताया कि बराड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक सफेद रंग की संदिग्ध कार घूम रही है। सूचना के आधार पर जांच अधिकारी परमजीत सिंह, ईएचसी प्रवीण कुमार, एचजीएच अरविंद व चालक गगनदीप के साथ शाहबाद-बराड़ा रोड स्थित अधोया चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। भारी धुंध के बीच शाहबाद की तरफ से एक सफेद वर्ना कार आती दिखाई दी।
कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय कार सीधे पुलिसकर्मियों की ओर मोड़ दी। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने तुरंत एक तरफ छलांग लगाई। तेज रफ्तार कार सीधे पुलिस बैरिकेड से जा टकराई। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी व सरकारी काम में बाधा डाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।