{"_id":"69ecc3f1efb7d9f869068a56","slug":"video-alumni-2026-begins-at-adarsh-mahila-mahavidyalaya-under-the-name-sakhi-sangam-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: आदर्श महिला महाविद्यालय में सखी संगम के नाम से एलुमनाई 2026 का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: आदर्श महिला महाविद्यालय में सखी संगम के नाम से एलुमनाई 2026 का आगाज
आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी में शनिवार को सखी संगम के नाम से एलुमनाई 2026 का आगाज किया गया। जिसमें देश-विदेश से विद्यालय के अंदर पढ़ने वाली बड़ी संख्या में छात्राओं ने शिरकत की, जो 1970 से लेकर 2025 तक जिन छात्राओं ने यहां से पास आउट किया और आज अलग-अलग क्षेत्र में कोई व्यवसाय कर रही है तो कोई उच्च पदों पर हैं, वो महिलाएं आज कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए। जिसे एक दूसरे को मिलने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी पद पर पदासीन है, वे महिलाएं भी यहां पर देश-विदेश से पहुंची हैं , तो यहां से हमें भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने महिला शक्तिकरण पर जो बिल पास होना था उसे बारे में बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने यहां पर टांग अड़ाने का काम किया है । जिसको बेटियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त से नहीं करेंगी और माफ नहीं करेगी । उन्होंने कहा कि यह कानून बेटियों को पंचायत से विधानसभा और संसद में निर्णय लेने के लिए मजबूत करता। प्रधानमंत्री की इस बिल को लेकर एक अच्छी सोच थी, लेकिन विपक्ष को यह हजम नहीं हुआ ।
फूहड़ता फैलाने वाले कलाकारों पर कसेगा शिकंजा
कलाकारों के उन गीतों पर बोलते हुए रेनू भाटिया ने कहा जिससे समाज में फूहड़ता फैलती है। उन्होंने कहा कि गायक रातों-रात अमीर व पॉपुलर होना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि यह सांप सीढ़ी का खेल है ,ज्यादा नहीं चलता। एकदम से छलांग लगाने वाला नीचे गिरता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में एक सिंगर को हाई-फाई प्रोफाइल बात करने पर सम्मन जारी किए हैं । उन्होंने कहा कि कलाकारों को मर्यादाओं में रहना चाहिए और इसको लेकर महिला आयोग के सख्त है । उन्होंने सोशल मीडिया पर डालने वाली अश्लील पोस्ट पर बोलते हुए कहा कि इस मामले में महिला आयोग सतर्क है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के माध्यम से हमने कुछ ऐसी पोस्ट पर बैन लगाया है और इस बात को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। रेनू भाटिया ने कहा कि फिल्म सेंसर बोर्ड की तरह इसको लेकर भी कोई ऐसा महकमा बनाया जाए या कोई ऐसा अधिकारी नियुक्त किया जाए जिससे सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें करने और अश्लीलता फैलाने वालों पर नजर रखी जा सके और उन पर कड़ी कार्रवाई हो सके
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।