Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
As part of the Tobacco Prohibition Week program in Bhiwani, people were sensitized at Thakur Bir Singh Memorial Park.
{"_id":"6a1973f89d441be59a03217b","slug":"video-as-part-of-the-tobacco-prohibition-week-program-in-bhiwani-people-were-sensitized-at-thakur-bir-singh-memorial-park-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में तंबाकू निषेध सप्ताह कार्यक्रम के तहत ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल पार्क में किया लोगों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में तंबाकू निषेध सप्ताह कार्यक्रम के तहत ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल पार्क में किया लोगों को जागरूक
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रूद्र कॉलोनी की ओर से शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह मनाते हुए ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल पार्क में कार्यक्रम हुआ। जिसमें आम जन नागरिक को नशे से होने वाले नुकसान और तंबाकू कैसे हमारे शरीर को, फेफड़े को ,गले को खराब करता है और कैसे इसकी लत एक बने बनाए घर को बिगाड़ देती है इसके बारे में विस्तार से बताया।
इस लत से छुटकारा पाने में राजयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि शायद हम भूल गए की मंदिरों में कभी तामसिक वस्तु जैसे गुटखा खैनी, बीड़ी, सिगरेट इनका प्रवेश वर्जित है। इस अवसर पर पार्षद जिला पार्षद शालू अरोड़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम तंबाकू का जीवन में निषेध कर दें ताकि हमारा भारतीय समाज बहुत सुंदर बने।
वहीं, शाखा संचालिका बीके रजनी दीदी ने भी युवाओं का बुजुर्गों का आह्वान करते हुए कहा यदि हम एक सुंदर स्वच्छ श्रेष्ठ समाज बनाना चाहते हैं तो हमें उठते ही स्मरण करना चाहिए कि मैं इस तन रूपी मंदिर में विराजमान एक चैतन्य देवी व देव हूं मुझे बुरे संग से कोई भी आकर्षित करने वाले व्यसन से अपने आप को बचाकर चलना है जब हम खुद को बचाएंगे तभी हम अपने परिवार के अंदर अपने बच्चों में अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान कर पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।