{"_id":"69ce4262d5d26416cc0c0bf2","slug":"video-bhiwani-deputy-commissioner-visited-the-grain-market-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी उपायुक्त ने अनाज मंडी का किया दौरा, फसल खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी उपायुक्त ने अनाज मंडी का किया दौरा, फसल खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भिवानी के उपायुक्त साहिल गुप्ता ने सरसों व गेहूं की खरीद को लेकर स्थानीय अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने गेट पास, वाहनों की एंट्री और बायोमेट्रिक व्यवस्थाओं को चेक किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एक किसान से उनके द्वारा गेट पास कटवाने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। वहीं डीसी ने मंडी में पांच की बजाय दस जगहों पर बॉयोमेट्रिक मशीनें लगाने के निर्देश दिए ताकि किसानों को फसल बिक्री में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मंडी में जाने वाले सड़क मार्ग को दुरूस्त करने और बिजली निगम को बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान डीसी ने मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढुल को निर्देश दिए कि मंडी में बिक्री के लिए अनाज लेकर आने वाले ट्रैक्टरों के सामने उनके नंबर जरूर अंकित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप मंडी में सुबह छह बजे से शाम आठ तक ही गेट पास जारी किए जाएं। निर्धारित समय के अलावा अनाज मंडी में वाहनों के गेट पास जारी ना हों। उन्होंने कहा कि गेट पास मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पोर्टल पर दर्ज रिकार्ड को देखकर ही जारी किए जाएं।इ सके साथ ही डीसी ने आढ़ती एसोसिएशन की मांग पर मंडी में किसानों स्वयं या उनके द्वारा सत्यापित तीन लोगों की बायोमेट्रिक के लिए पांच मशीनें बढ़ाकर दस मशीनें लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अधिक देर तक इंतजार ना करना पड़े। निरीक्षण के दौरान डीसी ने यहां पर अटल किसान कैंटीन का दौरा किया। डीसी ने यहां पर कैंटीन चला रही कन्हैया नारी शक्ति कलस्टर से बिमला से बात की और भोजन की गुणवत्ता व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।