{"_id":"69a2d338b7ec7e2bf404df05","slug":"video-celebration-of-national-science-day-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: लोहारू के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: लोहारू के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
लोहारू के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस अत्यंत उत्साह, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में वैज्ञानिक सोच और प्रयोग धर्मिता का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्या पूनम श्योराण ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि सोचने का तरीका है। जब विद्यार्थी प्रश्न पूछते हैं, प्रयोग करते हैं और तर्क के आधार पर निष्कर्ष निकालते हैं, तभी वास्तविक शिक्षा का उद्देश्य पूर्ण होता है। हमें बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का संदेश हमें निरंतर प्रगति और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन रसायन प्रवक्ता नीरज शर्मा, जीव विज्ञान प्रवक्ता अन्नु रानी तथा विज्ञान अध्यापक कमल शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। रसायन प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सीवी. रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को की गई रमन प्रभाव की ऐतिहासिक खोज की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान को जीवन में अपनाने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान अध्यापक कमल शर्मा ने स्टेथोस्कोप की कार्यप्रणाली, फोन के सिद्धांत, घर्षण, वायुदाब, नीला थोथा (कॉपर सल्फेट) के क्रिस्टल निर्माण तथा ज्वलंत ताप सहित अनेक रोचक प्रयोग स्वयं करके दिखाए। इन प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान को केवल किताबों तक सीमित न रखकर व्यवहारिक रूप में समझा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच अपनाने और ज्ञान को समाज के हित में उपयोग करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।