{"_id":"68de450b43fd3d461907fe3d","slug":"video-district-police-in-bhiwani-will-observe-october-as-cyber-awareness-month-2025-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में अक्तूबर को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाएगी जिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में अक्तूबर को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाएगी जिला पुलिस
लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए जिला पुलिस ने अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना और उन्हें समय रहते सजग करना है।
साइबर जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस द्वारा स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। जिससे विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रकार व उनसे बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। जिसमें लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया ठगी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी।
किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पुलिस आपातकालीन नंबर डॉयल 112 की मदद लेने संबंधी भी प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, पासवर्ड साझा न करने और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने के बारे में बताया जाएगा। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम से विष्णु कुमार ने सेक्टर 13 भिवानी में निजी इंस्टीट्यूशन पर विद्यार्थियों को वर्तमान में होने वाले साइबर अपराध व इसके बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संवाद
अधिकारी के अनुसार
जिला पुलिस भिवानी नागरिकों से अपील करती है कि वे सजग व सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। जागरूक नागरिक ही साइबर अपराध से बच सकते हैं। -सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।