{"_id":"69d3b7a0e263145ab70d7bea","slug":"video-girl-students-displayed-their-art-at-the-national-art-exhibition-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में छात्राओं ने उकेरे कला के रंग, पोस्टर व चित्रकला में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में छात्राओं ने उकेरे कला के रंग, पोस्टर व चित्रकला में दिखाई प्रतिभा
पंडित सीताराम शास्त्री बेड ट्रेनिंग बीएड महाविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल को तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार से किया गया। कार्यक्रम प्रथम दिवस सीबीएलयू, कला और संस्कृति विभाग और पंडित सीताराम शास्त्री बीएड ट्रेनिंग कॉलेज के सहयोग से आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामचंद्र जांगडा ने शिरकत की। उन्होंने संस्कृति के संरक्षण और युवाओं में रचनात्मकता को बढ़ावा देने में कला के महत्व पर बल दिया। विशेष अतिथि सुखदेव मुनि ने भी कलात्मक कार्यों में अनुशासन और समर्पण के अपने विचारों से प्रतिभागियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर भावना शर्मा रजिस्ट्रार सीबीलयू, प्रोफेसर सुरेश मलिक और डॉ. निधि शर्मा शामिल उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान छात्रों ने पोस्टर बनाने और चित्रकला जैसी गतिविधियों में भाग लिया, जिससे उनकी रचनात्मकता और नवीन विचारों का प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनी में विविध विषयों और कलात्मक अभिव्यक्तियों को दर्शाने वाली कलाकृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा का लाभ मिला। इस तरह की पहल न केवल कलात्मक प्रतिभा को पोषित करती है, बल्कि छात्रों के बीच सांस्कृतिक मूल्यों और सहयोगात्मक अधिगम को भी मजबूत करती है। कार्यक्रम डॉ. स्नेहलता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वहीं, समग्र समन्वय का कार्य रविंद्र शर्मा ने संभाला। कार्यक्रम में हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचर्य आश्रम समिति से सुखदेव मुनि, टीआईटी इंजीनियरिंग विभाग से सहायक प्रोफेसर एवं प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।