Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : In Bhiwani, farmers staged a sit-in outside the mini secretariat under the banner of the United Kisan Morcha
{"_id":"67d012bcefff6c9e630366bc","slug":"video-in-bhiwani-farmers-staged-a-sit-in-outside-the-mini-secretariat-under-the-banner-of-the-united-kisan-morcha-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर किसानों ने नारेबाजी की। किसान केंद्र सरकार के नया मंडी ड्राफ्ट लाने के विरोध में उतर आए हैं। किसान नेता कामरेड इंद्रजीत व रवि आजाद ने कहा कि सी-टू प्लस एमएसपी, कर्ज माफी, नए बिजली बिल के खिलाफ उनका आंदोलन जारी है। इसी बीच केंद्र सरकार नया मंडी ड्राफ्ट ला रही है। जिससे प्राइवेट कंपनियों को बम्पर खरीद का मौका दिया जाएगा। किसान नेताओं का आरोप है कि इससे देश का मंडी में फसल खरीद का सिस्टम बंद होगा। देश खाद्यान्न आत्मनिर्भरता में खत्म हो जाएगा। ये ड्राफ्ट तीन कृषि कानूनों का पुनर्जन्म होगा।
किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस मंडी ड्राफ्ट को अपनी विधानसभा में रद कर दिया है। हरियाणा सरकार भी इसे रद्द कर केंद्र सरकार को भेजे। साथ ही किसान नेताओं ने बीमा कंपनी सेमा द्वारा भिवानी व चरखी दादरी जिला में 450 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगा आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि वो अपनी इन सभी मांगों को लेकर 20 मार्च को कुरुक्षेत्र में सीएम आवास पर किसान मजदूर पंचायत कर अगले आंदोलन का फैसला नहीं लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।