Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Lamps of faith were lit at the Bhojowala Mata Temple in Bhiwani on the first day of Navratri.
{"_id":"69bbc3005b63d2afcd07518b","slug":"video-lamps-of-faith-were-lit-at-the-bhojowala-mata-temple-in-bhiwani-on-the-first-day-of-navratri-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पहले नवरात्र पर भोजोवाला माता मंदिर में जले आस्था के दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पहले नवरात्र पर भोजोवाला माता मंदिर में जले आस्था के दीप
शहर के नया बाजार स्थित भोजोवाली माता मंदिर में वीरवार को पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने आस्था के दीप जलाए वहीं नौ दिनों तक माता की पूजा अर्चना के लिए यहां भक्तों की भीड़ जुटेगी। इसके लिए मंदिर कमेटी की तरफ से प्रबंध किए गए हैं वहीं मंदिर के आसपास की जगह पर पूजन सामग्री की स्टॉलें भी सज गई हैं। पहले नवरात्र पर मंदिर के अंदर अखंड ज्योति जलाने वाली महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया इसके अलावा श्रद्धालुओं ने घर के अंदर भी घट स्थापना की।
चेत्र नवरात्र के दौरान माता मंदिरों में नौ दिनों तक माता के जयकारे गूजेंगे वहीं आस्था के चलते अखंड ज्योति प्रज्जवलित रहेगी। मंदिर के पुजारी के विक्रम ने बताया कि चेत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए जुटेंगे। मंदिर में सुबह और शाम माता की आरती के वक्त ज्यादा लोग जुटते हैं। जिन लोगों ने मंदिर के अंदर अखंड ज्योति जलाई है, वे यहां नियमित रूप से आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सप्तमी और अष्टमी पर मेले का आयोजन होगा। इस दौरान नवजात बच्चों और विवाहित जोड़ों की धौक लगाने के लिए भी परिवार आएंगे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।