{"_id":"69b7c1ff4a5f01e0dc06d89b","slug":"video-rainwater-in-the-fields-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: आठ माह से जलभराव के हालात, अब तक किसानों को ना मुआवजा मिला न रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: आठ माह से जलभराव के हालात, अब तक किसानों को ना मुआवजा मिला न रास्ता
जुलाई में हुई बारिश के बाद गांव जाटूलुहारी के खेतों में अब भी बरसाती पानी जमा है। जिसकी निकासी नहीं होने की वजह से खेतों में आने जाने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। किसानों की पिछली फसल बर्बाद हो चुकी है अब नई फसल की बुआई की उम्मीद भी नहीं है। सोमवार को गांव जाटूलुहारी के किसानों ने लघु सचिवालय पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया वहीं उपायुक्त को शिकायत सौंपकर खेतों व रास्ता से पानी निकासी की मांग की।
उपायुक्त को शिकायत देने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले आठ माह से खेतों में जलभराव बना है। खेतों के तरफ किसानों को आने जाने का रास्ता भी नहीं बचा है। करीब 26 एकड़ भूमि के लिए तीन करम यानी दस फीट चौड़ा सरकारी रास्ता है। इस पर भी जलभराव बना है। संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत दी गई। मगर कोई समाधान नहीं हुआ। ठेकेदार भी काम कराने को तैयार नहीं है। ऐसे में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें अपने ही खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।