{"_id":"69a5700c796796a8810739d3","slug":"video-shooting-volleyball-competition-organized-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के गांव दांग खुर्द में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के गांव दांग खुर्द में शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से रविवार देर शाम को गांव दांग खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के खेल मैदान में भव्य शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल स्पर्धा में क्षेत्र की लगभग 30 टीमों ने अपनी खेल कुशलता का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी उमड़े।
प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि वशंदास महाराज ने रिबन काटकर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने आयोजन कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आशीर्वाद दिया। दिन भर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच में पोखरवास और पातुवास की टीमें आमने-सामने थीं। कड़े संघर्ष और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के चलते पोखरवास की टीम प्रथम स्थान पर रही और विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, पातुवास की टीम को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। आयोजन समिति द्वारा विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 7100 रुपये एवं ट्रॉफी व द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये एवं ट्रॉफी रखा गया था। शूटिंग वॉलीबॉल खेल कमेटी के सदस्यों में धर्मबीर, पवन, अशोक यादव, मनोज, संजय, संदीप और विकास सहित अन्य ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। आयोजन के अंत में अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से गांव के युवाओं का रुझान नशों से हटकर खेलों की ओर बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।