Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
SP Sumit Kumar took stock of the preparations for the Navratri fair in Pahari village, Bhiwani.
{"_id":"69bbe8a2e392dc70330f42b5","slug":"video-sp-sumit-kumar-took-stock-of-the-preparations-for-the-navratri-fair-in-pahari-village-bhiwani-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के गांव पहाड़ी में नवरात्रि मेले की तैयारियों का एसपी सुमित कुमार ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के गांव पहाड़ी में नवरात्रि मेले की तैयारियों का एसपी सुमित कुमार ने लिया जायजा
गांव पहाड़ी में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय नवरात्रि मेले को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने मेले स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले विधिवत पूजा-अर्चना की तथा इसके उपरांत मेले की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सुमित कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सिवानी के डीएसपी आर्यन चौधरी, थाना प्रभारी मुरारी लाल, बहल थाना प्रभारी सुनील कुमार, सिक्योरिटी इंचार्ज मनोज कुमार,जितेंद्र,सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।