{"_id":"69cf8ef927a15892590e5b51","slug":"video-youth-found-injured-and-intoxicated-near-the-loharu-court-complex-in-bhiwani-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू कोर्ट परिसर के पास शराब के नशे में घायल मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू कोर्ट परिसर के पास शराब के नशे में घायल मिला युवक
उपमंडल लोहारू में कोर्ट परिसर के बाहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक व्यक्ति शराब के नशे में घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर खून के निशान भी दिखाई दे रहे थे, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान अशोक निवासी गांव गोठड़ा के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद साथी सुनील ने बताया कि दोनों सादुलपुर (राजस्थान) से लोहारू आए थे और कथित तौर पर शराब के नशे में थे। इसी दौरान अशोक घायल अवस्था में कोर्ट परिसर के बाहर गिर पड़ा। घटना को देख एक स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी अमित और राजकुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को बुलाया और घायल को उपचार के लिए लोहारू के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए पूरे प्रदेश में डायल 112 प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करती है। हालांकि, शाम के समय अक्सर शराब के नशे से संबंधित कॉल अधिक आने के कारण पुलिस पर अतिरिक्त दबाव भी बनता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।