{"_id":"6a0c0d21f293c2084308d8cb","slug":"ambala-chaos-over-construction-of-bus-stand-in-brahmin-majra-clash-between-two-parties-tension-in-the-villa-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambala: ब्राह्मण माजरा में बस स्टैंड निर्माण पर बवाल, दो पक्षों में झड़प, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: ब्राह्मण माजरा में बस स्टैंड निर्माण पर बवाल, दो पक्षों में झड़प, गांव में तनाव
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 19 May 2026 12:41 PM IST
Link Copied
अंबाला के ब्राह्मण माजरा गांव में बस स्टैंड के निर्माण को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रहा गतिरोध सोमवार को हंगामे में बदल गया। सुबह जैसे ही निर्माण स्थल पर प्रशासनिक अमले ने जेसीबी से खुदाई शुरू की। वैसे ही दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते माहौल इतना गरमा गया कि मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल के सामने ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए। झड़प के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और एक पक्ष मांग को लेकर धरने पर बैठ गया है। गांव में बस स्टैंड के लिए तय की गई जगह को लेकर पिछले सात दिनों से दो पक्षों में खींचतान चल रही थी। एक पक्ष का आरोप है कि बस स्टैंड का निर्माण रविदास चौपाल के ठीक सामने किया जा रहा है, जिसका वह लगातार विरोध कर रहे हैं। बस के साथ ही शराब का सेवन होता है। दूसरा पक्ष बस स्टैंड बनाने की मांग पर अड़ा हुआ है। सोमवार सुबह प्रशासन ने जब विवाद को दरकिनार कर जेसीबी मशीनों के साथ खुदाई का काम शुरू करवाया तो विरोध कर रहे ग्रामीण उग्र हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।