{"_id":"698ecad6cdb5f38f110280e0","slug":"haryana-bandh-impacts-civic-services-banking-and-revenue-work-affected-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बंद का असर: नगर सेवाएं ठप, बैंकिंग और राजस्व कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बंद का असर: नगर सेवाएं ठप, बैंकिंग और राजस्व कार्य प्रभावित
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Fri, 13 Feb 2026 12:26 PM IST
Link Copied
एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हरियाणा में व्यापक असर दिखा। निकाय क्षेत्रों में कचरा नहीं उठा। कॉलोनियों में कचरा पड़ा होने से आमजन को परेशानी हुई। प्रदेश के पटवारियों और कानूनगो ने पटवारखानों में काम नहीं किया। इससे इंतकाल, प्रमाण-पत्रों की रिपोर्ट नहीं हो सकीं। प्रदेश की 87 में से अधिकतर नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में काम नहीं हुए। लोग संपत्तिकरण जमा नहीं करा सके। शादी के प्रमाण-पत्र, जाति, आय के प्रमाण-पत्र भी नहीं बने। बैंकों में चेक क्लीयरेंस से संबंधित कार्य नहीं हुए। शिक्षकों को मिड-डे भी स्वयं बनाना पड़ा। डाकघरों में भी कर्मचारियों ने काम नहीं किया। रोडवेज बसों का संचालन कुछ शहरों में प्रभावित रहा। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के निदेशालय का कहना है कि बसों का शत-प्रतिशत संचालन हुआ है। अंबाला में अतिरिक्त बसों को खड़ा कराया गया था लेकिन स्थानीय रूट पर संचालन प्रभावित रहा। नगर निगम अंबाला व परिषद के क्षेत्रों में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे इस कारण गंदगी के ढेर लग गए। यमुनानगर में हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।