{"_id":"69e0bd556fbce4cc700bff5e","slug":"haryana-crosses-40-c-in-april-weather-to-change-on-april-17-18-heat-to-intensify-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अप्रैल में ही 40°C पार, 17-18 अप्रैल को मौसम बदलेगा, फिर बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अप्रैल में ही 40°C पार, 17-18 अप्रैल को मौसम बदलेगा, फिर बढ़ेगी गर्मी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 16 Apr 2026 04:29 PM IST
Link Copied
हरियाणा में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को रोहतक और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 17 और 18 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। 19 अप्रैल से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा था। मार्च के दूसरे पखवाड़े और अप्रैल के पहले पखवाड़े में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। वर्तमान में पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं के प्रभाव व सूर्य की तीखी किरणों के कारण मैदानी राज्यों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।