{"_id":"67459be13e0f8cf6e00af49a","slug":"video-thathara-ma-savathhana-thavasa-para-aayajata-karayakama-ma-dasa-na-paugdhha-savathhana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यकम में डीसी ने पढ़ा संविधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यकम में डीसी ने पढ़ा संविधान
चरखी-दादरी के जनता पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से संविधान दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह व भाषण स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने शिरकत की। वहीं, बतौर विशिष्ट अतिथि एडीसी विश्वजीत चौधरी, एसडीएम नवीन कुमार, सीटीएम आशीष सांगवान, डीएसपी धीरज कुमार, जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक, डीईओ कृष्णा फोगाट, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी व ईओ राजेश वर्मा उपस्थित रहे।
बता दें कि सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें डीसी मुनीश शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डीसी ने संविधान प्रस्तावना पढ़ी। इसमें सभी लोग शामिल हुए। डीसी ने कहा कि संविधान सभी देशों की शांति व स्थापना का आधार होता है। इसके बिना कोई भी देश स्वतंत्र नहीं रहता। जिस देश में खुद का संविधान होता है, वहां लोग शांति से रहते हैं और उस देश में आर्थिक, सामाजिक प्रगति होती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कॉलेज समय की घटना साझा की। इसमें एक अफ्रीकन लड़के से हुई बातचीत बताई। उन्होंने कहा कि सभी देशों के संविधान व स्वतंत्रता नहीं है। लेकिन भारत एक धर्मनिरपेक्ष, स्वतंत्र देश है। आज भी बहुत से ऐसे देश हैं जहां पर तानाशाही चलती है। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता शुरू की गई। इसमें जिले के पांच कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।