Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
The municipal council's anti-encroachment drive continued for the second day in Dadri, with demolition work carried out at several locations.
{"_id":"694a6ce98074a8c7920f4b58","slug":"video-the-municipal-councils-anti-encroachment-drive-continued-for-the-second-day-in-dadri-with-demolition-work-carried-out-at-several-locations-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में दूसरे दिन भी जारी रहा नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई स्थानों पर पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में दूसरे दिन भी जारी रहा नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई स्थानों पर पीला पंजा
दादरी शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का नगर परिषद का अभियान दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। नगर परिषद ने पूरे लाव लश्कर के साथ मंगलवार को स्थानीय बस स्टैंड रोड, रविदास नगर, राव मोहल्ला आदि में अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटाए। अभियान के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार के अलावा काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
नगर परिषद सचिव गौरव व भवन निरीक्षक प्रवीण छिक्कारा की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने मुख्य रूप से समाधान शिविर में आई शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़कों व रास्तों पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया।
कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने एक तरफ किया। वहीं कुछ लोगों ने दस्तावेज होने की बात भी कही। जिस पर अधिकारियों ने शिकायत व नोटिस का हवाला देकर कार्रवाई जारी रखी। बता दें कि नगर परिषद की ओर से एक रोज पहले सोमवार को भी शहर के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाकर अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।