{"_id":"69b3e8e004470558f60424a2","slug":"video-uproar-at-municipal-council-budget-meeting-in-charkhi-dadri-councilors-clash-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में नगर परिषद के बजट की बैठक में हंगामा, आपस में पार्षद भीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में नगर परिषद के बजट की बैठक में हंगामा, आपस में पार्षद भीड़े
नगर परिषद का बजट हंगामे के बीच पहली बार में पास हो गया। शुक्रवार को नप पार्षदों व अधिकारियों ने 59 करोड़, 94 लाख, 80 हजार रुपये के बजट पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई। बैठक शुरू होने से लेकर अंत तक काफी हंगामा हुआ। बैठक में दो पार्षद आपस में भीड़ गए और बात तू-तड़ाक तक पहुंच गई। वार्ड आठ से पार्षद नवीन प्रजापति ने कहा कि रुपये लेकर नामकरण किया हैं।
इस पर पार्षद कुलदीप सैनी भड़क गए और मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत दी। इस पर दोनों ताव में आ गए और दाेनों के बीच खूब तू-तू-मैं मैं हुई। वहीं, पार्षद नवीन ने कहा कि यह बात उसने कुलदीप को नहीं, बल्कि चेयरमैन को कही थी।
इसके अलावा बैठक में सड़कों के नाम बदलने, सफाई कर्मचारियों को हटाने, नए द्वार बनाने, स्ट्रीट लाइटों के वितरण सहित अन्य मुद्दों पर खूब हंगामा देखने को मिला। बैठक में नप चेयरमैन, कार्यकारी अधिकारी सहित 24 पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान करीब 50 प्रस्ताव रखे गए, जो सभी मंजूर किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।