{"_id":"69b53c6f0de2f1c3bd02333b","slug":"video-water-filling-the-fields-from-overflow-minor-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: ओवरफ्लो माइनर से खेतों में भर रहा पानी, किसानों को हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: ओवरफ्लो माइनर से खेतों में भर रहा पानी, किसानों को हो रहा नुकसान
दादरी से गुजरने वाली लोहारू कैनाल से चंपापुरी जलघर के टैंकों में नहरी पानी भरने के लिए बनाई गई माइनर ओवरफ्लो होने के कारण पेयजल की बर्बादी हो रही हैं। वहीं माइनर का पानी खतों में जाने से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से समय रहते टूटने की कगार पर चल रही माइनर की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई है और जलभराव से खराब हो रही फसलों का उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
किसान कपूर सिंह का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से माइनर का पानी ओवरफ्लो चलता है। उससे निकला पानी खेतों में भर जाता है। जिससे हर वर्ष फसल खराब हो जाती है। कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
किसान धर्मबीर सिंह का कहना है कि माइनर की सफाई न होने से मिट्टी जमी हुई है। जिससे माइनर की क्षमता कम हो गई है। खेतों में लगातार जलभराव के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।