{"_id":"69a400aaadffade37204b1fa","slug":"video-cia-police-arrested-a-thief-in-tohana-fatehabad-revealing-several-crimes-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सीआईए पुलिस ने चोर किया गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सीआईए पुलिस ने चोर किया गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा
चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए टोहाना की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन का नशा करता है और उसकी पूर्ति के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया की वार्ड नंबर 14 स्थित गीता कॉलोनी निवासी संतोष देवी की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिनके घर से सोने की बालियां और नकदी चोरी हो गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गीता कालोनी निवासी दीपक उर्फ राजू को काबू किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने न केवल उक्त चोरी की वारदात कबूल की, बल्कि टोहाना की विभिन्न कॉलोनियों में हुई कई अन्य चोरियों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों भोली और सुखा के साथ मिलकर पिछले कुछ महीनों में ग्रीन पार्क कॉलोनी, एकता नगर, कृष्णा कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसके बताए अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की आगामी जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।