{"_id":"6a79ae1bf87f16e307013fff","slug":"video-crowd-of-candidates-gathers-in-the-rain-for-htet-biometric-verification-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"एचटेट बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए बारिश में भी लगी परीक्षार्थियोंकी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए बारिश में भी लगी परीक्षार्थियोंकी भीड़
फतेहाबाद। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2025 का परिणाम जारी होने से पहले जिले में परीक्षार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन शुरू हो गया है। जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाया गया है। सोमवार को बारिश के बावजूद परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। बोर्ड की तरफ से सत्यापन को लेकर 6 टीमें गठित की गई है।
पहले दिन महिला परीक्षार्थियों की भीड़ ज्यादा रही। बोर्ड की तरफ से जिन परीक्षार्थियों को मैसेज जारी किए गए है उन्हीें का सत्यापन हो रहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी इस निर्धारित अवधि में अपना बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं कराएंगे, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। ये प्रक्रिया 4 जुलाई और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा के सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।
-
जिले में पीजीटी लेवल तीन की 2458 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा लेवल दो की 4001 और लेवल एक 1120 ने परीक्षा दी थी। बोर्ड अब परीक्षा परिणाम की घोषणा से पूर्व बायोमीट्रिक सत्यापन करवा रहा है। अधिकारियों के अनुसार बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि केवल वास्तविक और योग्य उम्मीदवारों का ही परिणाम जारी हो। सत्यापन के दौरान परीक्षार्थियों को के मूल प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जांचा गया। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई का कहना है कि बोर्ड की तरफ से जिन परीक्षार्थियों को सूचना भेजी गई है वह सत्यापन करवा लें। परीक्षार्थी केंद्र पर मंगलवार और बुधवार को भी सत्यापन करवा सकते है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।