Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Demand for construction of 'Shaheed Chowk' in Tohana; farmers' organizations continue indefinite sit-in protest. Congress MLA Paramvir Singh announces: If the government fails to act, I will initiate the work at my own expense.
{"_id":"6a71abacb81b0a4b980b314c","slug":"video-demand-for-construction-of-shaheed-chowk-in-tohana-farmers-organizations-continue-indefinite-sit-in-protest-congress-mla-paramvir-singh-announces-if-the-government-fails-to-act-i-will-initiate-the-work-at-my-own-expense-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में शहीद चौक निर्माण की मांग, किसान संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना जारी कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का ऐलान, सरकार न करे तो खुद खर्च से शुरू करवाऊंगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में शहीद चौक निर्माण की मांग, किसान संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना जारी कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का ऐलान, सरकार न करे तो खुद खर्च से शुरू करवाऊंगा काम
टोहाना। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के नाम पर चौक निर्माण कार्य शुरू न होने से नाराज किसान संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह पहुंचे और किसानों को समर्थन दिया।
विधायक ने कहा कि वे शहीदों के नाम पर राजनीति करने नहीं आए हैं। "हमें भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलना है। हमारे मन में सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और सभी शहीदों के लिए पूरा सम्मान है।" उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नगर परिषद तुरंत शहीद चौक के निर्माण कार्य को शुरू कराए।
परमवीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा, "मैं नगर परिषद अधिकारियों से बात करूंगा। अगर वे जल्द काम शुरू करवा दें तो ठीक है, वरना मैं खुद अपने खर्चे पर निर्माण शुरू करवाऊंगा।"
विधायक ने लाइब्रेरी निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी का शिलान्यास उन्होंने शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह के साथ मिलकर किया था। "यह काम पूरी रफ्तार से चले, इसमें कोई कमी नहीं आनी चाहिए।" इसके लिए उन्होंने डीसी फतेहाबाद और डीएमसी से बात करने की बात कही।
धरने में शामिल किसान नेताओं ने साफ कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि शहीदों के सम्मान में चौक और लाइब्रेरी का निर्माण सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासन की देरी से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।