{"_id":"6a71ab8386018e3070030ae2","slug":"video-fatehabad-employees-union-submits-memorandum-regarding-pending-demands-through-the-sdm-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संघ एसडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संघ एसडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
फतेहाबाद। सर्व कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और सरकारी विभागों के तेजी से हो रहे निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संघ के जिला प्रधान कृष्ण नेण ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट कर्मचारियों के पक्ष में 36 से अधिक फैसले सुना चुका है, लेकिन सरकार उन्हें धरातल पर लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों और अदालती आदेशों को जल्द लागू नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में 'द पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन' के प्रधान सुरेश पटवारी समेत सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।