Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Dispute escalates over Fatehabad disposal tank land; administration fails to find a solution even after four days.
{"_id":"6a675c2025f1e18c9b0d4eed","slug":"video-dispute-escalates-over-fatehabad-disposal-tank-land-administration-fails-to-find-a-solution-even-after-four-days-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद डिस्पोजल टैंक की जमीन पर बढ़ा विवाद, चार दिन बाद भी प्रशासन नहीं निकाल पाया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद डिस्पोजल टैंक की जमीन पर बढ़ा विवाद, चार दिन बाद भी प्रशासन नहीं निकाल पाया समाधान
प्रशासन नहीं ढूंढ पाया चार दिन में समाधान, डिस्पोजल टैंक जगह को लेकर स्वामी नगर निवासी और ईसाई समाज हुए आमने-सामने - ईसाई समाज खोदाई के दौरान निकली खोपड़ी को दोबारा दफन करने पर पर अड़ा, स्वामी नगर निवासी बोले जगह लेकर रहेंगे, कब्जा करने का प्रयास
- पुलिस टीम के साथ दोनों पक्षों को साथ लेकर पहुंचे नगर परिषद सचिव, मामला बढ़ा
- स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाना है डिस्पोजल टैंक
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले डिस्पोजल टैंक की जगह को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को काम बंद करवाने के बाद प्रशासन ने सोमवार तक का समय मांगा था लेकिन चार दिन बाद भी प्रशासन समाधान नहीं ढूंढ पाया है। शाम को जगह को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। ईसाई समाज के लोगों का कहना है कि मौजूदा जगह पर ही वापस खोपड़ी को दबाया जाएगा, शव को खुर्द-बुर्द किया गया है, मामले प्रशासन कार्रवाई करे। वहीं स्वामी नगर निवासियों का कहना है कि जगह पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जब कब्रिस्तान के लिए जगह दी जा चुकी है तो विवाद को क्यों बढ़ाया जा रहा है। मामले में समाधान के लिए नगर परिषद से सचिव गोविंद, जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ सतपाल रोज, जेई बलविंद्र और शहर थाना से पुलिस टीम पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।