सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DSP Nar Singh of Ratia in Fatehabad said- Be cautious of cyber crimes, small negligence can cause big harm

फतेहाबाद के रतिया DSP डीएसपी नर सिंह में बोले- साइबर अपराधों से सतर्क रहें, छोटी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:11 PM IST
DSP Nar Singh of Ratia in Fatehabad said- Be cautious of cyber crimes, small negligence can cause big harm
आज के डिजिटल युग में तकनीक ने जीवन को सरल बना दिया है, लेकिन साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। एक छोटी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। ये बातें मंगलवार को मदर इंडिया कान्वेंट स्कूल, रतिया में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित "पुलिस की पाठशाला" कार्यक्रम में डीएसपी नर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक बसंत लाल बतरा ने उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जागरूक किया गया। प्रमुख विषयों में ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर स्टॉकिंग शामिल थे। इसके अलावा, कानून और डिजिटल दुनिया के खतरे, यातायात नियमों का पालन तथा नशे के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की सीनियर अध्यापिका सुनैना बाघला ने किया।डीएसपी नर सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल्स पर ध्यान न दें, फर्जी लिंक्स पर क्लिक न करें, ओटीपी कभी शेयर न करें, सोशल मीडिया पर अजनबियों से बात न करें तथा बैंकिंग डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें। इन छोटी-छोटी गलतियों से बड़ा फ्रॉड हो सकता है। साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।उन्होंने एटीएम बूथ पर मदद के नाम पर अपराधियों के जालसाजी के खतरे की भी चेतावनी दी। कहा कि अगर सोशल साइट पर कोई वस्तु सस्ते दाम पर मिल रही हो तो उसके लालच में न फंसें। किसी भी साइबर क्राइम की सूचना डायल 112 पर दें। डीएसपी ने छात्राओं के सवालों का सरल और स्पष्ट तरीके से उत्तर दिया।बैंक खाते से बिना जानकारी के पैसे कटने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल जीवन जीने के लिए एक उपयोगी मंच साबित हुआ। फाउंडेशन की "पुलिस की पाठशाला" पहल के तहत विभिन्न स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो युवाओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain Mahakal: त्रिनेत्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, दिव्य स्वरूप को देखते रह गए श्रद्धालु

30 Aug 2025

सहस्रधारा रोड पर निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की हत्या, चोरी करने आए थे युवक

30 Aug 2025

चमोली में छह ब्लॉक प्रमुखों के साथ सदस्यों ने ली शपथ, तीन जगह आपदा के चलते नहीं हुआ शपथग्रहण

30 Aug 2025

कर्णप्रयाग की ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी को एसडीएम ने शपथ दिलाई

30 Aug 2025

देवप्रयाग...तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन, संगम स्थल पर किया प्रतिमा का विसर्जन

30 Aug 2025
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने किया आपदा प्रभावित थराली में कई क्षेत्रों का निरीक्षण, नमूने लिए

30 Aug 2025

चमोली के मोपाटा गांव में पहाड़ दरकने से दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में जिंदा दफन हुए दंपती

30 Aug 2025
विज्ञापन

नई सुबह एक उम्मीद ने श्रद्धालुओं को पिलाया पानी, VIDEO

29 Aug 2025

Barmer News: 500 तपस्वियों का हाथी-घोड़ों के साथ निकला वरघोड़ा, जैन समाज के लोगों में दिखा उत्साह

29 Aug 2025

लोलार्क कुंड में स्नान, देश भर से काशी पहुंचे लोग; VIDEO

29 Aug 2025

Faridabad: अंडर 14 बालक और बालिकाओं के लॉन टेनिस सेमी का फाइनल मुकाबला

29 Aug 2025

दिल्ली में हर माह 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने का लक्ष्य, दिल्ली सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

29 Aug 2025

दिल्ली में बारिश ने खोली पोल: कालकाजी बस डिपो के पास बनीं सड़क जर्जर, ग्राउंड जीरो पर ऐसे हैं हालात

29 Aug 2025

Satna News: सतना में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले ही एयरपोर्ट से गिरफ्तार

29 Aug 2025

बाराबंकी में डांडिया नाइट में झूमे लोग, घंटों थिरकते रहे कदम

29 Aug 2025

लखनऊ में झूलेलाल घाट पर गणेश उत्सव की धूम, जागरण में भक्तिमय हुआ माहौल

29 Aug 2025

अलीगढ़ के रमेश विहार और ज्ञान सरोवर कॉलोनी 100 फुटा रोड पर नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

29 Aug 2025

राज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजन से मिलकर, बंधाया ढांढस, VIDEO

29 Aug 2025

Meerut: वकीलों ने हरियाणा पुलिस के साथ की मारपीट, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

29 Aug 2025

कानपुर में पति के माइक्रोनी बनाने पर गुस्साई पत्नी ने खोपड़ी में मारी खुरपी

29 Aug 2025

गांवों का पानी आने से नगर में हो रहा जलभराव, चेयरमैन ने खोला मोर्चा, VIDEO

29 Aug 2025

Barmer Weather Today: दिनभर की गर्मी के बाद शाम को बदला मौसम, झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी

29 Aug 2025

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू

29 Aug 2025

कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य के नाम पर मार्ग का नामकरण, अयोध्या में विवाद शुरू

29 Aug 2025

लखनऊ में झूलेलाल घाट पर धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश उत्सव

29 Aug 2025

जामताड़ा गैंग...तीन शातिर गिरफ्तार, VIDEO

29 Aug 2025

विश्वनाथ गेट 4 से 200 मीटर दूर चार कुत्तों ने बच्चियों को काटा, VIDEO

29 Aug 2025

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में विधि छात्र और जूनियर डॉक्टरों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट

29 Aug 2025

Meerut: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस, सीएम का लाइव प्रसारण भी देखा

29 Aug 2025

VIDEO: श्री दाऊजी महाराज जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, नारियल लूटने की मची होड़

29 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed