{"_id":"69a400a37bedb199170dcbf7","slug":"video-fatehabad-market-is-abuzz-with-holi-colours-demand-for-dry-colours-increases-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में होली के रंगों से गुलजार हुआ बाजार, सूखे रंगों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में होली के रंगों से गुलजार हुआ बाजार, सूखे रंगों की बढ़ी मांग
रंगों का त्योहार होली अब दो दिन दूर है और बाजारों में इसकी रौनक छाई हुई है। पिछले एक सप्ताह से शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह से रंगों, गुलाल और पिचकारियों से सज चुके हैं। दुकानों पर पसरी लाल, पीली, हरी और गुलाबी रंग की ढेरी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसको लेकर दुकानदार मुनाफे की उम्मीद जता रहे हैं।
इस बार के बाजार में बदलाव देखने को मिल रहा है। दुकानदार पवन, संदीप और राजू ने बताया कि इस साल सूखे रंगों और हर्बल गुलाल की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। पानी की बर्बादी रोकने के प्रति बढ़ती जागरूकता और त्वचा की सुरक्षा को देखते हुए ग्राहक गीले रंगों के बजाय सूखे गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदार सोनू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ग्राहक केवल ऐसे रंगों की मांग कर रहे हैं जो आसानी से छूट जाएं और त्वचा को नुकसान न पहुंचाएं। केमिकल युक्त पक्के रंगों की बिक्री इस बार काफी कम है।
खरीदारों में उत्साह
बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। बच्चों के लिए जहां डोरेमोन और स्पाइडरमैन वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र हैं, वहीं युवा और बुजुर्ग प्राकृतिक फूलों से बने रंगों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर का कहना है कि होली खेलते समय केवल प्रमाणित हर्बल रंगों का ही उपयोग करें ताकि त्वचा को नुकसान ना पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।