Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Tohana, Fatehabad, MP Subhash Barala criticized the statement of the JJP supremo, saying, "These people are spreading anarchy."
{"_id":"6958cf01bb02fe8ccc01beee","slug":"video-in-tohana-fatehabad-mp-subhash-barala-criticized-the-statement-of-the-jjp-supremo-saying-these-people-are-spreading-anarchy-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सांसद सुभाष बराला ने जेजेपी सुप्रीमो के बयान पर किया कटाक्ष, बोले- ये लोग अराजकता फैला रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सांसद सुभाष बराला ने जेजेपी सुप्रीमो के बयान पर किया कटाक्ष, बोले- ये लोग अराजकता फैला रहे
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें अजय चौटाला ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि देश के लोगों को बांग्लादेश, श्री लंका और नेपाल जैसे देशों की तरह एकजुट कर आगे आना होगा और इन नेताओं को पीटना होगा।
बराला ने कहा कि ये लोग लोकतंत्र प्रणाली में विश्वास नहीं रखते इसलिए समाज में अराजकता फैलाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बराला ने कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने उनके गलत नारे और लारे में आकर जेजेपी को 10 सीट जीताने का काम किया और भाजपा के साथ सरकार में शामिल हुए लेकिन अब ये लोग भाजपा के खिलाफ जहर उगलने का काम कर रहे है।
अबकी बार 2024 के चुनाव में जनता ने इनका सुपड़ा साफ करने का काम किया है। बराला ने कहा कि इन लोगों का राजनीतिक इतिहास उठाकर देखेंगे तो पता चलता है कि इन्होंने राजनीतिक विद्वेष पैदा करके अपना वोट बैंक बनाने का प्रयास किया है लेकिन यह मोदी जी के देश का युवा है और ऐसे लोगों के बहकावे में आने वाला नहीं है। आने वाले समय में युवा आगे भी ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।