{"_id":"6a539012baa5fcafe80b17be","slug":"video-incumbent-and-former-mlas-lock-horns-over-the-tohana-ratia-road-fatehabad-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना-रतिया रोड को लेकर आमने-सामने आए वर्तमान और पूर्व विधायक, दोनों ने विकास कार्यों पर किए अपने-अपने दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना-रतिया रोड को लेकर आमने-सामने आए वर्तमान और पूर्व विधायक, दोनों ने विकास कार्यों पर किए अपने-अपने दावे
रतिया। क्षेत्र के विधायक जरनैल सिंह ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पर जमकर तंज कसा और कहा कि टोहाना रोड के निर्माण के लिए जोर मैने लगाया, जेसीबी के साथ फोटो कोई और खींचा रहे।
विधायक जरनैल सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान तो उन्होंने कोई विकास कार्य करवाए नहीं है। वहीं अब वह जेसीबी के आगे फोटो खींचकर वाह-वाही लूटना चाहते हैं। विधायक ने कहा कि जो लोग फोटो खिंचवाते हैं ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए यह गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से होता है।
उन्होंने दावा किया कि स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस सड़क के निर्माण को लेकर बातचीत की, जिसके बाद परियोजना को मंजूरी मिली और निर्माण कार्य शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।