Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
INLD workers' conference held in Tohana; Abhay Chautala did not attend, state president addressed the gathering.
{"_id":"6a7ade51e40ed816a80a440e","slug":"video-inld-workers-conference-held-in-tohana-abhay-chautala-did-not-attend-state-president-addressed-the-gathering-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन, अभय चौटाला नहीं पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन, अभय चौटाला नहीं पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित
इंडियन नेशनल लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को टोहाना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हॉल को पार्टी के हरे गुब्बारों और बैनरों से सजाया गया था। मंच पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पूर्व मंत्री संपत सिंह, इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो नेता कुणाल करण सिंह, अंजली सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उनकी अनुपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
रामपाल माजरा ने कहा कि चौधरी देवीलाल का जन्मदिन हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। पार्टी ने निर्णय लिया है कि 27 सितंबर को मेवात में एक विशाल रैली की जाएगी जो अब तक की सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली के लिए न्योता भी दिया।
उन्होंने देवीलाल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा निर्माण के लिए संघर्ष किया। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा बनने के बाद मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।