Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
meeting was held in Tohana, Fatehabad regarding the INLD's protest in Panchkula on February 20 against the deduction of pension of the elderly
{"_id":"698d525e60bb7f6cf20f1d19","slug":"video-meeting-was-held-in-tohana-fatehabad-regarding-the-inlds-protest-in-panchkula-on-february-20-against-the-deduction-of-pension-of-the-elderly-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुर्जुगों की पेंशन काटे जाने के विरोध में 20 फरवरी पंचकूला में इनेलो के प्रदर्शन को लेकर फतेहाबाद के टोहाना में बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्जुगों की पेंशन काटे जाने के विरोध में 20 फरवरी पंचकूला में इनेलो के प्रदर्शन को लेकर फतेहाबाद के टोहाना में बैठक आयोजित
इनेलो नेता कुणाल करण सिंह के फार्म हाउस पर इनेलो की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से इनेलो नेता कुणाल करण सिंह, जिला अध्यक्ष बिकर सिंह हड़ौली पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया।
कुणाल करण ने बताया कि वर्तमान की भाजपा की निकम्मी सरकार द्वारा जो बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, उसके विरोध में इनेलो द्वारा 20 फरवरी को पंचकूला में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसके तहत कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए रणनीति बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा नई-नई शर्ते लगाकर बुजुर्गों की पेंशन काटने का गलत कार्य किया जा रहा है जिससे बुजुर्ग दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है लेकिन सरकार व अधिकारियों उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इनेलो द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा ताकि सरकार द्वारा गलत नीति के चलते काटी गई बुढ़ापा पेंशन दोबारा बहाल हो सके।
उन्होंने बताया कि जननायक चौधरी देवीलाल द्वारा बुर्जुगों को सम्मान देने के तहत पेंशन शुरू करने का काम किया गया था लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा उसे बंद करने का गलत कार्य किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर इनेलो जिला कार्यकारिणी से हरि सिंह महरिया, किसान सेल से गुरचरण सिंह अमानी, कपिल बंसल उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।