{"_id":"698dc40d18c8de14a50841f6","slug":"video-man-seeks-euthanasia-over-land-transfer-issue-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: जमीनी इंतकाल की समस्या से परेशान शख्स ने मांगी इच्छा-मृत्यु की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: जमीनी इंतकाल की समस्या से परेशान शख्स ने मांगी इच्छा-मृत्यु की अनुमति
समाधान शिविर में शिकायतें देने के बाद भी इंतकाल से जुड़ी लंबित समस्या का समाधान नहीं होने से परेशान इलेक्ट्रिशियन विकास उतरेजा ने इच्छा मृत्यु की परमिशन मांगी है। वह वीरवार को समाधान शिविर में डीसी डॉ. विवेक भारती के सामने पेश हुआ और अपनी व्यथा सुनाई। पहले भी लघुसचिवालय में समाधान शिविर समाधान न होने पर धरना दे चुका है।
इलेक्ट्रिशियन विकास उतरेजा का कहना है कि उसकी पारिवारिक जमीन का एक इंतकाल दर्ज किया गया है। इस इंतकाल को दर्ज करने में वसीयत को नजरअंदाज किया गया है। जिस व्यक्ति को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। उस व्यक्ति का नाम भी वसीयत में नहीं है, फिर भी अधिकारी उसको शामिल कर रहे हैं। विकास ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने 20 हजार रुपए लेकर यह इंतकाल दर्ज किया है। नियमों की भी अनदेखी की गई है। वह लंबे समय से अपने इंतकाल संबंधी मामले के निपटारे के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिली। इलेक्ट्रिशियन ने कहा कि यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग करेगा। उसने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण उसे मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास उतरेजा ने आरोप लगाया कि जब उसने शिकायतें दी तो अधिकारियों ने उसका समाधान करने की बजाय उसे धमकियां दी। साथ ही उसे सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज करवाने की भी धमकी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।