{"_id":"698d7f592bc3d73d9a094cad","slug":"video-national-strike-did-not-affect-the-roadways-in-fatehabad-buses-ran-smoothly-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में राष्ट्रीय हड़ताल का रोडवेज पर नहीं दिखा असर, सुचारू रूप से चलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में राष्ट्रीय हड़ताल का रोडवेज पर नहीं दिखा असर, सुचारू रूप से चलीं बसें
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों कि ओर से वीरवार को बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का रोडवेज के परिचालन पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। जिले के डिपो में बसों का संचालन सामान्य रहा और यात्रियों को आवागमन में समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
ड्यूटी पर तैनात रहे कर्मचारी
के अनुसार, रोडवेज के लगभग सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। जहां यूनियन नेताओं ने चक्का जाम का दावा किया था, वहीं धरातल पर स्थिति इसके विपरीत रही। बताया जा रहा है कि रोडवेज के मात्र पांच कर्मचारी ही इस हड़ताल के समर्थन में रहे, जबकि शेष कर्मचारियों ने काम को प्राथमिकता दी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की सख्त हिदायत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के कारण कर्मचारी काम पर लौटे।
सभी रूटों पर परिवहन सेवाएं बहाल
जिले के मुख्य रूट जैसे हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और अंबाला कि रोडवेज की बसें निर्धारित समय सारणी के अनुसार चलीं। स्थानीय बस स्टैंडों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गई, लेकिन पर्याप्त बसें उपलब्ध होने के कारण रूटों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि जनता की सुविधा को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सतर्क था। सभी रूटों पर सेवाएं सामान्य हैं और यात्रियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।