{"_id":"69ff2a149164dc4b9d0cd63b","slug":"video-police-strict-on-those-bathing-in-the-canal-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नहर में नहाने वालों पर पुलिस सख्त, डीएसपी ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: नहर में नहाने वालों पर पुलिस सख्त, डीएसपी ने दी चेतावनी
टोहाना में नहर में नहाने वालों पर अब पुलिस का शिकंजा कसेगा। डीएसपी जय भगवान ने पत्रकारों से बातचीत में साफ कहा कि नहर में नहाते पकड़े जाने पर बच्चों और युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी जय भगवान ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, "आपके माध्यम से मैं सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि अपने बच्चों पर नज़र रखें। अगर कोई भी बच्चा या युवक हमें नहर में नहाता मिला तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। अपने बच्चों को बचाएं और नहर पर जाने से रोकें।"
उन्होंने बताया कि पुलिस की राइडर्स टीमें लगातार नहरों के किनारे गश्त कर रही हैं। राइडर्स को देखकर बच्चे डर के मारे भागते-कूदते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इस तरह की दुर्घटना रोकने के लिए ही यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
डीएसपी ने कहा, "टोहाना चारों तरफ से नहरों से घिरा है। गर्मी से परेशान होकर लोग नहरों पर पहुंच जाते हैं। मेरा निवेदन है कि पानी हर घर तक पहुंच रहा है, घर पर ही नहाएं। नहर में नहाना जानलेवा हो सकता है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।