{"_id":"69de0d5eaa9cec2ffa01d5fb","slug":"video-sp-nikita-khattar-inspected-the-ratia-area-after-assuming-charge-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: एसपी निकिता खट्टर ने कार्य भार संभालने के बाद किया रतिया क्षेत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: एसपी निकिता खट्टर ने कार्य भार संभालने के बाद किया रतिया क्षेत्र का निरीक्षण
एसपी निकिता खट्टर ने अपना कार्य भार संभालने के बाद मंगलवार को पहली बार रतिया क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान एएसपी दिव्यांशी सिंगला
भी उनके साथ मौजूद रही। इस दौरान एसपी ने थाना सदर रतिया, थाना शहर रतिया और पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और थानों के मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड रूम और मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने सीटीएनएस प्रणाली की जांच की और लंबित मुकदमों के शीघ्र निपटान के आदेश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और अनुशासन की सराहना की, साथ ही रिकॉर्ड को अप-टू-डेट रखने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद, थाना शहर प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिहाग और चौंकी प्रभारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त बड़ी मछलियों (सप्लायरों) को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।गश्त और नाकाबंदी को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाए कि अपराधियों में पुलिस का भय और आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे।
एसपी निकिता खट्टर ने स्पष्ट किया कि पुलिस थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर बिना देरी किए एफआईआर दर्ज की जाए और जांच प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार या ड्यूटी के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारो से वार्ता में उन्होंने कहा कि कहां नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा व निरीक्षण के दौरान
ने पंजाब की सीमा के साथ लगते गांव के बारे में भी पूरी जानकारी ली इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी नशा माफिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करें उन्होंने कहा है कि नशे के खिलाफ किसी किस्म का कोई भी समझौता नहीं और नशा माफिया की जगह सलाखों के पीछे है
इस दौरान युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशों की दलदल में बाहर आए और उनका पुलिस सहयोग करेगी उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशों को छोड़ खेलों की ओर आकर्षित हो।
इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि रतिया शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी कड़े कदम उठाए जाएंगे पुलिस दो पहिया वाहनों द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी और में बाजार और संजय गांधी चौक पर भी ट्रैफिक को लेकर बड़े स्तर पर सुधार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।