{"_id":"6a37992f3732fd62cb0b7445","slug":"video-speeding-car-hits-motorcycle-in-tohana-fatehabad-two-loaders-injured-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो पल्लेदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो पल्लेदार घायल
टोहाना-चंदड़ मार्ग पर गांव अमानी के पास रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल टोहाना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राजू की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय गोपाल सिंह निवासी पंजाब के संगरुर जिले के गांव भूदड़ भैणी राजू के साथ थे दोनों पल्लेदारी का काम करते हैं और किसी काम से गांव चंदड़ जा रहे थे। जैसे ही वे अमानी बस अड्डा से कुछ आगे पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
हादसे के बाद कार चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दोनों घायलों के बयान दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। जसपाल ने बताया कि वह सभी पल्लेदारी का काम करते है, जैसे उनके पास राजू और गोपाल के घायल होने की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे और अस्पताल में ले लाए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।