Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : team which reached the vegetable market in Tohana to remove encroachment faced opposition
{"_id":"675ab4f4d0c0f78e710e49bc","slug":"video-team-which-reached-the-vegetable-market-in-tohana-to-remove-encroachment-faced-opposition","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टोहाना में सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को विरोध का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टोहाना में सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को विरोध का सामना
टोहाना के हिसार रोड स्थित सब्जी मंडी के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची मार्केट कमेटी की टीम को रेहड़ी चालकों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई। मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग ने इस मामले में रेहड़ी चालकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पुलिस को दी है।
सब्जी मंडी के मुख्य गेट के बाहर रेहड़ी लगाने से रास्ता पूरी तरह से बाधित हो जाता था, जिससे आम जनता और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मार्केट कमेटी ने कार्रवाई का फैसला लिया। दो दिन पहले मंडी में मुनादी कर रेहड़ी चालकों को सामान हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब चेतावनी का पालन नहीं किया गया, तो पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ रेहड़ी चालकों ने विरोध जताया और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की। मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि इस दौरान दो आढ़तियों द्वारा रास्ते में रखा गया सामान भी हटाया गया।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने कहा कि आम जनता और आढ़ती एसोसिएशन ने मुख्य गेट के बाहर रेहड़ी लगाने से हो रही परेशानियों को लेकर लिखित शिकायत दी थी। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई। कुछ रेहड़ी चालकों ने बदतमीजी की और सरकारी काम में बाधा डाली, जिनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।
मार्केट कमेटी ने साफ किया है कि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके और मंडी का रास्ता अवरुद्ध न हो। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों पर कार्रवाई की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।