Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The Ratia police demolished a house worth approximately ₹60 lakh, built on about 6 kanals of land, belonging to drug smugglers in Mirana village.
{"_id":"6a7dae7e17556c0c400eac13","slug":"video-the-ratia-police-demolished-a-house-worth-approximately-rs60-lakh-built-on-about-6-kanals-of-land-belonging-to-drug-smugglers-in-mirana-village-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया पुलिस ने गांव मिराना में नशा तस्करों की 60 लाख रुपये की करीब 6 कनाल में बने मकान को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया पुलिस ने गांव मिराना में नशा तस्करों की 60 लाख रुपये की करीब 6 कनाल में बने मकान को किया ध्वस्त
रतिया सदर पुलिस द्वारा गांव मिराना में नशा तस्करी में लिप्त एक परिवार द्वारा गांव में पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए करीब 60 लाख रुपये की लागत के 6 कनाल में बने मकान को वीरवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि गांव मिराना निवासी मंजीत कौर पर व उसके दोनों बेटे सुरजीत व मलकीत पर 2015 से अनेको नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं तथा जांच में सामने आया कि नशा तस्करी कर रहे इस परिवार ने गांव में करीब 6 कनाल पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया हुआ है मकान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है जिस पर उक्त परिवार की कथित संपत्तियों एवं आर्थिक गतिविधियों की जांच के दौरान उक्त अवैध कब्जे की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित विभागों के समन्वय से नशा तस्करी करके अर्जित की गई अवैध संपत्ति को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए जिसके तहत
कार्रवाई के दौरान प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नहरी विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुडू,
कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सदर रतिया प्रभारी शीशपाल के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। व पंचायत सचिव पारस तथा गांव के सरपंच राममूर्ति सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से तथा निर्धारित प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न करवाते हुए उक्त मकान को ध्वस्त किया गया और पंचायत के सपुर्द किया गया
उन्होंने बताया कि नशा तस्करी के मामलों में अन्य आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड, उनके नेटवर्क, सप्लाई चेन, आय के स्रोत तथा चल-अचल संपत्तियों की भी गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान होने पर उन्हें फ्रीज करवाने तथा सरकारी अथवा पंचायती भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
मंजीत कौर पर 3 मामले है दर्ज:-
गांव के जिस परिवार का मकान जेसीबी की सहायता से पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया है उसे परिवार की मुखिया मंजीत कौर पर एनडीपीसी एक्ट के तीन मामले व उसके बेटे
मलकीत पर 2015 से अब तक हरियाणा व पंजाब में 5 व सुरजीत पर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों सहित सात मामले दर्ज है जिसके चलते ही पुलिस प्रशासन ने वीरवार को उक्त नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों, आय के स्रोतों और आर्थिक नेटवर्क की पहचान कर कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है
फोटो 18,19
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।