Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, ahead of Independence Day, employees surrounded a Municipal Council team that had arrived to collect garbage and forced them to send their tractor-trolleys back.
{"_id":"6a7dc2156f5eaf727f021ded","slug":"video-in-fatehabad-ahead-of-independence-day-employees-surrounded-a-municipal-council-team-that-had-arrived-to-collect-garbage-and-forced-them-to-send-their-tractor-trolleys-back-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस से पहले कचरा उठाने पहुंची नगर परिषद टीम का कर्मचारियों ने घेराव कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां वापस भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस से पहले कचरा उठाने पहुंची नगर परिषद टीम का कर्मचारियों ने घेराव कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां वापस भेजीं
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रहने से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर को साफ करने के प्रशासन के प्रयास को उस समय झटका लगा, जब कचरा उठाने पहुंची नगर परिषद की टीम का हड़ताली कर्मचारियों ने घेराव कर दिया। कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर चढ़कर विरोध जताया और कचरा उठाने का काम रुकवा दिया। हालात बिगड़ते देख नगर परिषद की टीम को बिना कचरा उठाए ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर भूना रोड पर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात भी बाधित हुआ। यहां बता दें कि हड़ताल के चलते जिलेभर में सड़कों, गली-मौहल्लों में करीब एक हजार टन कचरा फैला हुआ है। बीच-बीच में हो रही बारिश व बूंदाबादी के चलते कचरे से दुर्गंध फैल रही है। इससे आमजन परेशान है।
15 अगस्त के मद्देनजर प्रशासन ने शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की योजना बनाई थी। इसी के तहत डंपिंग यार्ड से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंगवाकर अलग-अलग कचरा पॉइंट से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया। नगर परिषद की टीम जब भूना रोड स्थित कचरा पॉइंट पर पहुंची तो इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हड़ताली कर्मचारी वहां पहुंच गए। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।