{"_id":"68cfdde211680350b5037d93","slug":"video-triennial-conference-of-the-all-employees-union-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सर्व कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक सम्मेलन, राजपाल सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान, सुरेश बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सर्व कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक सम्मेलन, राजपाल सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान, सुरेश बने सचिव
सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक फतेहाबाद कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक सम्मेलन पब्लिक हैल्थ प्रांगण में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली, जिला सलाहकार डॉ. पृथ्वी सिंह बाना, ब्लॉक प्रभारी रमेश तुषामड़ नगरपालिका कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामनिवास शर्मा आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के सचिव व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सचिव बेगराज उपस्थित हुए। ब्लाक प्रधान राजपाल मिताथल ने बताया कि सम्मेलन में वर्ष 2022-2025 कार्यकाल की गतिविधियों, उपलब्धियों, चुनौतियों, सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों और भविष्य की योजनाओं पर आधारित रिपोर्ट सचिव इन्द्र घासी व कैशियर प्रेम कुमार द्वारा कर्मचारियों के सामने रखी गई।
प्रधान राजपाल मिताथल ने अपने कार्यकाल का वक्तव्य रखते हुए अपनी पूरी कार्यकारिणी का इस्तीफा दिया और चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें सर्व सम्मति से राजपाल मिताथल को ब्लॉक प्रधान, सुरेश कुमार बिजली विभाग को सचिव, ओमप्रकाश लोट नगरपालिका कर्मचारी संघ को वरिष्ठ उपप्रधान, इंद्रपाल रोडवेज को उप प्रधान, इंद्र घासी को सहसचिव, प्रेमचन्द वर्मा को कैशियर, संगठन सचिव कुलदीप कुमार नहर विभाग, दीपक शर्मा वन विभाग, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ से सुखदेव सिंह को चुना गया। आगामी मीटिंग में बाकी बचे महकमों से एक सदस्य लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।