{"_id":"69997fff31707294c70b8c42","slug":"video-a-two-kilometer-long-service-lane-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-5-crore-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: 5 करोड़ की लागत से बनेगी दो किलोमीटर लंबी सर्विस लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: 5 करोड़ की लागत से बनेगी दो किलोमीटर लंबी सर्विस लेन
हिसार-रोहतक नेशनल हाईवे पर राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के लिए सर्विस लेन के निर्माण का काम शुरु हो गया है। पिछले करीब चार महीने से यहां पर काम बंद था। निर्माण एजेंसी ने अब फिर से काम शुरु किया है। करीब तीन करोड़ की लागत से यहां दोनों ओर एक-एक किलोमीटर लंबी सर्विस लेन बनाई जा रही है। एनएचएआई की तरफ से फरवरी 2023 में कैंट के सामने करीब 400 मीटर और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने करीब 1-1 किलोमीटर लंबी सर्विस लेन बनाने के लिए टेंडर अलॉट कर दिया था।
इस टेंडर की लागत करीब 5 करोड़ रुपये थी। एजेंसी ने कैंट के सामने सर्विस लेन का निर्माण कर दिया था लेकिन यहां अभी तक सर्विस लेन नहीं बन सकी। वर्ष 2025 में सभी बाधाएं दूर होने के बाद अगस्त में इस पर काम शुरु हो गया। अक्तूबर माह में इस पर काम बंद हो गया। करीब चार महीने बाद अब एजेंसी ने फिर से काम शुरु किया है। यहां हाईवे किनारे स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और राजकीय महिला महाविद्यालय में करीब 6 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। मगर हाईवे पर आते ही उन्हें शिक्षण संस्थान तक आने-जाने के लिए गलत साइड में चलना पड़ता है। ऐसे में हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती है। यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं।दोनों तरफ यह सर्विस लेन एयरपोर्ट चौक से लेकर बरवाला चुंगी तक बने तक पुल तक बनाई जाएगी जिसकी लंबाई करीब एक किलोमीटर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।