Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Agrah Bhagwat Katha concluded in Agroha, Hisar, with participants taking a pledge to follow the ideals of Maharaja Agrasen.
{"_id":"68d2558a36f7eef80e08635e","slug":"video-agrah-bhagwat-katha-concluded-in-agroha-hisar-with-participants-taking-a-pledge-to-follow-the-ideals-of-maharaja-agrasen-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के अग्रोहा में अग्र भागवत कथा का समापन, महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के अग्रोहा में अग्र भागवत कथा का समापन, महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
अग्रोहा शक्ति पीठ पर चल रही तीन दिवसीय अग्र भागवत कथा का सोमवार को हवन यज्ञ कर विधिवत समापन हुआ। इस दौरान कथा के तृतीय दिवस में कथा वाचक महामंडलेश्वर स्वामी नर्मदा शंकर पूरी ने अठारह पुत्रों एवं अठारह गोत्रों का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा में बताया गया कि जब अग्रोहा नगरी में अकाल और अतिवृष्टि हुई तो महाराजा अग्रसेन जी ने माता लक्ष्मी को स्मरण किया। माता लक्ष्मी शक्ति स्वरूप प्रकट होकर अग्रसेन जी को आशीर्वाद देती हैं और इंद्र का अभिमान दूर होता है।
अग्रसेन जी ने अठारह पुत्रों को ऋषि गोत्रों में विभाजित कर अलग-अलग गांव प्रदान किए और गोत्रों में एक दूसरे के साथ विवाह की परंपरा स्थापित की। उन्होंने यज्ञों में पशुबलि का विरोध कर क्षत्रिय वर्ण त्याग वैश्य धर्म को स्वीकार किया। महाराजा अग्रसेन जी ने 108 वर्ष की आयु पूर्ण कर भगवान के धाम को प्रस्थान किया। इस दौरान
कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी नर्मदा शंकर पूरी जी ने सत्ताईस अध्यायों की सारगर्भित कथा का विशद वर्णन किया और उपस्थित जनसमूह को महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया। समापन अवसर पर यज्ञ का आयोजन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।