Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Allegations of Rule Violations and Changes in Ward Delimitation for Jat Educational Institute Collegium Elections in Hisar
{"_id":"69c50531009a845203078d39","slug":"video-allegations-of-rule-violations-and-changes-in-ward-delimitation-for-jat-educational-institute-collegium-elections-in-hisar-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में जाट शिक्षण संस्थान कॉलेजियम चुनाव के लिए वार्डबंदी में बदलाव कर नियमों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में जाट शिक्षण संस्थान कॉलेजियम चुनाव के लिए वार्डबंदी में बदलाव कर नियमों की अनदेखी का आरोप
पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राजेंद्र सूरा, जाट शिक्षण संस्थान के पूर्व महासचिव थंबूराम, जाट धर्मशाला के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह जंगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जाट शिक्षण संस्थान के चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाने चाहिएं। कॉलेजियम चुनाव के लिए वार्डबंदी में बदलाव कर नियमों की अनदेखी की गई है। पिछले लंबे समय से संस्था की सदस्यता के लिए भी किसी को अवसर नहीं दिया गया।
वीरवार को एक निजी होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए राजेंद्र सूरा, थंबूराम , जगजीत सिंह जंगी, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप भ्याण ने कहा कि जाट शिक्षण संस्थान में पिछले एक दशक से कोई काम नहीं कराए जा रहे। संस्था के पदाधिकारियों की ओर से किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी के चलते जाट शिक्षण संस्थान का स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंचा। संस्था के पदाधिकारियों ने पिछले तीन साल कार्यकाल में कोई काम नहीं किया। अब चुनाव को भी अवैध तरीके से कराने का प्रयास किया जा रहा है।
नियमों के अनुसार कॉलेजियम की वार्डबंदी में बदलाव नहीं किया जा सकता। किसी मतदाता की मौत हो जाने पर उसका नाम हटाया जा सकता है। नए सदस्यों को जोड़ा जा सकता है लेकिन उनके लिए अलग कॉलेजियम बनेंगे। चुनाव को लेकर मतदाता सूची तक चस्पा नहीं की गई।
इन गड़बड़ियों के चलते चुनाव कुछ लोगों ने चुनाव लेकर रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी कार्यालय में चुनौती दी। डीआर की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। निर्वाचन अधिकारी चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराएं। नए लोगों को सदस्य बनने के लिए मौका दिया जाए। समय समय पर आमसभा बुला कर सदस्यों की राय लेनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।