Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : CM Flying Squad conducts raid on Dharmkants in Hisar, directs to stop fraud with farmers
{"_id":"67f6460bd7bedf960e0d4431","slug":"video-cm-flying-squad-conducts-raid-on-dharmkants-in-hisar-directs-to-stop-fraud-with-farmers-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड की धर्मकांटों पर छापामार कार्रवाई, किसानों के साथ हेराफेरी रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड की धर्मकांटों पर छापामार कार्रवाई, किसानों के साथ हेराफेरी रोकने के निर्देश
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने बुधवार को जिले के विभिन्न धर्मकांटों पर छापामार कार्रवाई की। यह अभियान सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें मापतोल विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मिलकर उकलाना और बरवाला क्षेत्र के धर्मकांटों की जांच की।
इस कार्रवाई में धर्मकांटों की पूरी डिटेल ली गई और मापतोल विभाग के इंस्पेक्टर जयपाल सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी सुभाष चंद्र और मनोज कुमार की टीम ने अनाज मंडी के आसपास के धर्मकांटों पर विशेष ध्यान दिया।
सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि प्रदेश सरकार के कड़े आदेशों के तहत किसानों के साथ किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, "अनाज मंडी में गेहूं और सरसों की फसल की आवक हो रही है, इस दौरान धर्मकांटों पर तुलाई का काम व्यापक स्तर पर होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी किसान के साथ उसकी फसल के वजन में कोई गड़बड़ी न हो।"
अधिकारियों ने जिलेभर में धर्मकांटों पर औचक निरीक्षण किया और मुख्यालय को विस्तृत रिपोर्ट भेजी। फिलहाल किसी धर्मकांटे में तुलाई में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।