Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Documents regarding the provision of water to villages under the Amrit-2 scheme in Hansi were presented; Advocate Vijay stated that intermediate villages in Karnataka received 'T-connections,' making a similar arrangement possible in Haryana as well.
{"_id":"6a539e51de0907795e0bd7bc","slug":"video-documents-regarding-the-provision-of-water-to-villages-under-the-amrit-2-scheme-in-hansi-were-presented-advocate-vijay-stated-that-intermediate-villages-in-karnataka-received-t-connections-making-a-similar-arrangement-possible-in-haryana-as-well-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: अमृत-2 योजना के तहत गांवों को पानी देने के दस्तावेज दिखाए, अधिवक्ता विजय बोले- कर्नाटक में बीच के गांवों को भी मिला टी-कनेक्शन, हरियाणा में भी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: अमृत-2 योजना के तहत गांवों को पानी देने के दस्तावेज दिखाए, अधिवक्ता विजय बोले- कर्नाटक में बीच के गांवों को भी मिला टी-कनेक्शन, हरियाणा में भी संभव
हांसी के चानौत गांव में चल रहे पेयजल आंदोलन लगातार उग्र रूप ले रहा है। भाखड़ा नहर से शहरी पाइपलाइन से टी जरिए पानी की मांग को लेकर चानौत गांव की धरना कमेटी की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान समिति ने अमृत-2 योजना के तहत गांवों को पेयजल उपलब्ध कराए जाने से जुड़े दस्तावेज मीडिया के सामने रखे और दावा किया कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को भी पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। दस्तावेजों में अमृत-2 योजना के तहत कर्नाटक के सात गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने का जिक्र है।
धरना समिति की ओर से मामले की पैरवी कर रहे वकील विजय ने बताया कि उनकी टीम हाल ही में कर्नाटक गई थी, जहां अमृत-2 योजना का अध्ययन किया गया। उन्होंने बताया कि पहले सूचना के अधिकार RTI के तहत संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन भविष्य में सरकार या अदालत की ओर से किसी भी जवाब-तलब की संभावना को देखते हुए टीम ने स्वयं मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की।
धरना कमेटी के वकील विजय ने बताया कि उनकी टीम कर्नाटक के बीदर जिले के अंतर्गत आने वाले ओरद शहर के पास स्थित ब्याहली गांव पहुंची। उनके अनुसार, वहां से करीब 42 किलोमीटर दूर ओरद शहर तक अमृत-2 योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई है। वर्ष 2023 में स्थानीय भाजपा विधायक और काउंसलर की मांग पर पाइपलाइन के बीच पड़ने वाले छह गांवों को भी टी-कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।