Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
grand religious assembly, melodious Sankirtan, 'Shyam Rasoi' (community kitchen), and a shower of flowers and perfumes will take place in Hisar on March 22nd as part of the Hindu New Year Festival celebrations
{"_id":"69b6763db58e818fa6012588","slug":"video-grand-religious-assembly-melodious-sankirtan-shyam-rasoi-community-kitchen-and-a-shower-of-flowers-and-perfumes-will-take-place-in-hisar-on-march-22nd-as-part-of-the-hindu-new-year-festival-celebrations-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में 22 मार्च को हिंदू नववर्ष महोत्सव में होगी विराट धर्म सभा, मधुरमय संकीर्तन, श्याम रसोई, पुष्प और इत्र वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में 22 मार्च को हिंदू नववर्ष महोत्सव में होगी विराट धर्म सभा, मधुरमय संकीर्तन, श्याम रसोई, पुष्प और इत्र वर्षा
नई अनाज मंडी में स्थित श्री सत्यनारायण शिव मंदिर के सामने 22 मार्च को आयोजित किए जाने वाले हिंदू नववर्ष महोत्सव की शुरुआत विष्णु तिलक वाली अभिमंत्रित ध्वजा यात्रा से की जाएगी। आयोजकों ने राजस्थान से मंगवाई गई इन विष्णु तिलक वाली अभिमंत्रित ध्वजाओं का अनावरण भी किया। कार्यकर्ताओं के लिए गणवेश के साथ बनारस से विशेष अंगवस्त्र मंगवाए गए हैं। पूरे मंदिर परिसर और पंडाल को भगवा ध्वजाओं से सजाया जाएगा।
हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने ऋषि नगर में स्थापित बुधला संत मंदिर में मीडिया से बातचीत की । विहिप के प्रांत सत्संग प्रमुख प्रो. दीपक कुमार ने बताया कि यह महोत्सव 22 मार्च को प्रात: सात बजे शुरू होगा। इस महोत्सव में प्रभुभक्त संकीर्तन मंडल, विहिप, छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति और हिंदू नववर्ष आयोजन समिति की विशेष भूमिका रहेगी।
महोत्सव के दौरान विराट धर्म सभा, मधुरमय संकीर्तन, पुष्प और इत्र वर्षा होगी। कई प्रसिद्ध गायक भजनों के माध्यम से श्याम बाबा और भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान करेंगे। श्याम रसोई के माध्यम से सात्विक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भक्तों में चूरमा, फल का प्रसाद एवं करमा बाई का खीचड़ो बांटा जाएगा।
महोत्सव में विहिप के केंद्रीय मंत्री अंबरीश और हरियाणा आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुरेंद्र पाल समेत देश, प्रदेश की कई प्रसिद्ध हस्तियां महोत्सव में हिस्सा लेंगी। महोत्सव में हितेश ग्रोवर कार्यक्रम प्रभारी एवं ममता सोनी संयोजिका का दायित्व निभाएंगे। इस दौरान महिला प्रमुख उमेश, महिला सह प्रमुख कुसुम, अनीता बिंदल, संपर्क प्रमुख अंजू सिंगल, सचिव दीपिका कौशिक, कोष प्रमुख रिंकू, व्यवस्था प्रमुख अनीता गर्ग, उमेश राजपाल आदि मौजूद रहे।
महोत्सव में रहेगी विष्णु तिलक वाली ध्वजाओं की धूम
हिंदू नववर्ष महोत्सव में 22 मार्च को प्रात: 7 बजे ध्वजा वितरण किया जाएगा। प्रातः: 8 से 11 बजे तक विष्णु तिलक वाली अभिमंत्रित ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे विराट धर्मसभा का आयोजन होगा। इसके बाद भजनों की अमृत वर्षा रहेगी। दोपहर एक बजे श्याम रसोई के माध्यम से सात्विक प्रसाद बांटा जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।