Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Hansi-Barwala Road blocked over demand for a 'T' connection from the urban pipeline in Chanaut.
{"_id":"6a4b97245aeab0b097064796","slug":"video-hansi-hansi-barwala-road-blocked-over-demand-for-a-t-connection-from-the-urban-pipeline-in-chanaut-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी :चानौत में शहरी पाइपलाइन से टी की मांग को लेकर हांसी-बरवाला रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी :चानौत में शहरी पाइपलाइन से टी की मांग को लेकर हांसी-बरवाला रोड जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। चानौत गांव में शहरी पाइपलाइन से टी-कनेक्शन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर एक बजे हांसी-बरवाला रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक टी के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। हालांकि दो घंटे के बाद जाम हटा दिया। इस सांकेतिक रोड जाम को लेकर धरना कमेटी ने पूर्व में ही घोषणा की हुई थी।
वहीं धरने के दौरान किसान नेता सुरेश कोथ ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत पाइपलाइन का कार्य रुकवाया है। सरकार अब यह कह रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनओसी नहीं मिलने के कारण काम बंद किया गया है, जबकि यह बात पहले क्यों नहीं देखी गई। सुरेश कोथ ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि इस परियोजना पर लगभग 55 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में परियोजना को बीच में रोकना जनता के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चाहे आंदोलन एक साल तक क्यों न चले, ग्रामीण अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि टी से पानी मिलने तक उनका धरना और आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।