Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Waterlogging problem persists in Hansi's Sisay village; pleas to the Sarpanch and SDM prove futile.
{"_id":"6a4b940a414aa25c880d4c5b","slug":"video-waterlogging-problem-persists-in-hansis-sisay-village-pleas-to-the-sarpanch-and-sdm-prove-futile-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के सिसाय गांव में जलभराव की समस्या बरकरार, सरपंच और SDM से गुहार बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के सिसाय गांव में जलभराव की समस्या बरकरार, सरपंच और SDM से गुहार बेअसर
-----------
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। हरियाणा के सबसे बड़ा गांव सिसाय में बस स्टैंड के पास वाली गली में पिछले करीब तीन महीनों से गंदे पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो गया है। गांव की गलियों में पानी जमा रहने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। शिकायतें करने के बावजूद भी इसका समाधान नहीं हो रहा है।
पवन, धर्मबीर, मोनू, राजेंद्र, संजय, जयपाल, सुशील, अनिल, पिंकी, मेलो, मूर्ति, निशा ने कहा कि हांसी से गांव में प्रवेश करते ही बस स्टैंड के पास वाली गली में तीन महीने से गंदा पानी जमा है। यहां पर पहले जलघर का पाइप डाला गया था। जिससे नाले से पानी की निकासी नहीं होती। इस वजह से गली में गंदा पानी जमा हो जाता है। यहां पर गली में ईंटें बिछाई गई हैं, जिस पर चलकर ही लोग गली में आते-जाते हैं। यहां पर कई लोग गिरने से घायल हो चुके हैं। बच्चों व बुजुर्गों को खासा परेशानी होती है। जिसकी वजह से इस मामले में सरपंच, एसडीएम को शिकायत की गई है। इसमें सीएम विंडो भी लगाई थी। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के आस-पास नशेड़ी बैठे रहते है। जो लोगों को परेशान करते हैं।
इस रास्ते से रोज़ाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई लोग गंदे पानी में फिसलकर गिर चुके हैं, जबकि बदबू और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है।- पवन कुमार, ग्रामीण।
जलघर का पाइप दबने से परेशानी हो रही है। अब पानी की निकासी नहीं होती है। सरपंच से लेकर एसडीएम को कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। हर गरीब तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों की सिसाय में पोल खुलती दिखाई दे रही है।- राजेंद्र, ग्रामीण।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।