{"_id":"69f38e17e89e0f658d0700c9","slug":"video-hsvp-bulldozers-run-on-illegal-encroachments-in-sector-16-17-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: सेक्टर 16-17 में अवैध कब्जों पर चला एचएसवीपी का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: सेक्टर 16-17 में अवैध कब्जों पर चला एचएसवीपी का बुलडोजर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने वीरवार को सेक्टर 16-17 में घरों के आगे बनाए गए अवैध कब्जों को हटवाया। करीब साढ़े चार घंटे तक इसे अभियान में निगम की टीम को सेक्टर की मार्केट के दौरान थोड़ा विरोध का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से लोहे की जालियों, अवैध खोखे, लोहे की ग्रिल व दीवारों को ध्वस्त किया।
नगर निगम की टीम वीरवार को डयूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह के साथ सेक्टर 16-17 के मकान नंबर एक के बाहर पहुंची दोपहर करीब 12.30 बजे एचएसवीपी की टीम ने अवैध कब्जों व अतिक्रमण को हटाना शुरु किया। लोगों ने अपने घर के साथ लगती सेक्टर की जमीन पर पौधे लगा कर कब्जा किया हुआ था। इसके अलावा कुछ लोगों ने मकान के साथ लगती जमीन पर पार्क भी विकसित किए हुए थे।
जब एचएसवीपी की टीम जब सेक्टर 16-17 की मार्केट में पहुंची तो टीम ने मार्केट के सामने ग्रीन बेल्ट में रखे लोहे के खोखे को तोड़ना शुरू किया। मदद एनजीओ के अध्यक्ष संजीव भोजराज ने विरोध जताते हुए कहा कि इस तरह से किसी गरीब की रोजी रोटी को न तोडा जाए। खोखे को हटाने के लिए समय दिया जाए। एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रसाद ने कहा कि आप सरकारी काम में बाधा न डालें। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय निर्देश अनुसार यह कार्रवाई की जा रही है। हमने अवैध कब्जे ,अतिक्रमण हटाने के लिए 5 दिन का समय दिया था। मौके पर पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल के नेता दलबीर किरमारा ने दोनों को शांत कराया। टीम ने दोपहर 12.30 से शाम 5 बजे तक अभियान चलाया। जिसमें मकान नंबर 936 तक को कवर किया गया। पूरे सेक्टर के सभी मकान मालिकों को अवैध कब्जे, अतिक्रमण हटाने के लिए अनुरोध किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।