सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kisan Diwas (Farmers' Day) celebration was organized at HAU, Hisar, on the birth anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh.

हिसार एचएयू में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस समारोह का आयोजन

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:20 PM IST
Kisan Diwas (Farmers' Day) celebration was organized at HAU, Hisar, on the birth anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh.
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि हर एक किसान को उद्यमी बनना होगा। उसे खेती के साथ एक सहायक व्यवसाय अपनाना होगा। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दलहनी-तहलनी फसलों को लगा कर हम आय बढ़ाने के साथ देश की तरक्की में भी सहयोग दे सकते हैं।किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए। एचएयू में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए एचएयू कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने कहा कि किसानों को आय बढ़ाने में विश्वविद्यालय लगातार प्रयासरत है। हरियाणा राज्य गठन के समय 1966-67 के दौरान खाद्यान्न मात्र 25.92 लाख टन था। जो अब आठ गुणा बढ़कर 200 लाख टन हो गया है। गेहूं का उत्पादन में 6 गुणा, चावल 8 में गुणा, कपास में 3 गुणा एवं तिलहनी फसलों का उत्पादन 5 गुणा बढ़ा है। इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान किसान का है। एचएयू ने भी इस विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाई है। एक एकड़ में 8 लाख एकड़ पानी बचाई किस्म विश्वविद्यालय ने कम पानी में अधिक पैदावार देने वाली गेहूं की किस्म 1402 विकसित की है। जो दो पानी में ही 50 मण प्रति एकड़ से अधिक उत्पादन देगी। इसमें खाद की जरूरत भी 25 प्रतिशत तक कम होगी। हम एक एकड़ में छह पानी लगाते हैं। एक एकड़ में 2 ईंच पानी लगाने पर 2 लाख लीटर पानी लगता है। हम चार पानी बचा लिए तो एक एकड़ में 8 लाख लीटर पानी बचा सकते हैं। गेहूं की डब्ल्यूएच 1309 को हम जनवरी के पहले सप्ताह तक लगा सकते हैं। बाजरे की नई किस्मों से मिलेगा ज्यादा आयरन... बाजरा की बायोफोर्टिफाइड किस्में भी विकसित की हैं। जिनमें लौह तत्व एवं जस्ते की भरपूर मात्रा है। यूनिवर्सिटी की बाजरा की किस्म एचएसबी 299, एचएसबी 311 में आयरन की मात्रा काफी अधिक है। यह किस्में पोषण के नजरिए से काफी फायेदमंद है।महिलाएं बाजरा सहित अन्य मोटे अनाज के बिस्किट बना रही हैं। सरसों की आरएच 725, आरएच 375,आरएच 1706 में तेल की मात्रा अधिक है। किसानों को आय बढ़ाने के लिए दलहनी फसलों, औषधीय पौधे, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, सब्जियों, फलों, फूलों की खेती, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को भी अपनाना चाहिए। प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों का रूझान बढ़ रहा है। उत्पादन को बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को अपनाना होगा। पशुओं के वेस्ट गोबर, कृषि के वेस्ट को खेत में ही उपयोग करना होगा। ऐसा करने से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। उसकी गुणवत्ता भी अच्छी होगी। अगर किसान अपने खेत में मधुमक्खी पालन करता है तो उसका उत्पादन 15 से 20 तक बढ़ जाता है। जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करेंगे हमारे वैज्ञानिक... जलवायु परिवर्तन भी आने वाले समय में कृषि के लिए समस्याएं उत्पन्न करने वाला हो सकता है। जो हमारे खाद्यान्न उत्पादन को भी प्रभावित करेंगी। बढ़ती आबादी व बदलते जलवायु में पैदावार को किस तरह बढ़ाएं यह सब उपाय करने की जिम्मेदारी हमारे कृषि वैज्ञानिकों के कंधों पर है। उच्च ताप रोधी किस्में विकसित करने के अलावा अधिक पैदावार देने वाली किस्में भी विकसित की जा रही है। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ बलवान सिंह मंडल ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र के जरिए हम एचएयू की विकसित नवीनतम कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचा रहे हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड (नैब) से ए+ ग्रेड, राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2024 में इस विश्वविद्यालय ने राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में पांचवा स्थान हासिल करके उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके. पाहुजा ने सभी का धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

औरैया: बिधूना तहसील में जमीन के चक्कर में चले लात-घूंसे, SDM और CO ने बमुश्किल संभाला मोर्चा

23 Dec 2025

ग्राम पंचायत चुनाव में आप की बड़ी जीत, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूती से 2027 के लिए बढ़ा मान सरकार का मनोबल

Punjab Weather: पंजाब में कोहरे का कहर, हाईवे पर हादसे, उड़ानें रद्द, 8 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट

अखलाक मॉब लिंचिंग मामले में केस वापस लेने के मामले में हुई सुनवाई, अदालत में क्या हुआ?

23 Dec 2025

फरीदाबाद में सरस मेले में दूसरे दिन भी नहीं लग पाई स्टॉल

23 Dec 2025
विज्ञापन

घने कोहरे के बाद खिली धूप, वाहन चालकों को मिली राहत

23 Dec 2025

चरखी दादरी: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से घर में जिंदा जला दिव्यांग, हुई मौत

23 Dec 2025
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस की बर्बरता... थाने में लटकाकर पीटा किसान, तोड़ दिए दोनों पैर; ACP को हटाया और थानेदार सहित तीन निलंबित

23 Dec 2025

VIDEO: गेस्ट हाउस आग, कमरों में भरा धुआं, घुटने लगा दम...दमकलकर्मियों ने ऐसे बचाई 35 जानें; रेस्क्यू का वीडियो

23 Dec 2025

VIDEO: 'मुझे अब जल्दी मौत चाहिए...' आंखों में आंसुओं के साथ बीए की छात्रा ने की ऐसी हरकत, पुलिस के छूटे पसीने

23 Dec 2025

VIDEO: जिस स्कूल बस से उतरा छात्र...उसी ने ले ली जान, पहिये के नीचे खून से सना मिला मासूम

23 Dec 2025

VIDEO: जब एमजी रोड पर जाम में फंसे पुलिस आयुक्त

23 Dec 2025

जीपीएम में SIR पूरा: 22 जनवरी 2026 तक आवेदन, समय पर दस्तावेज नहीं दिए तो हट सकता है नाम

VIDEO: जीएसटी के पूर्व कमिश्नर का बेटा गिरफ्तार, ज्वैलर्स से हाई-प्रोफाइल ठगी; जानें पूरा मामला

23 Dec 2025

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे के कटों पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानें ध्वस्त; 100 से अधिक चालान काटे

23 Dec 2025

सतपाल रायजादा ने भाजपा विधायक और जिला प्रशासन पर बोला जुबानी हमला

23 Dec 2025

झांसी: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गरौठा चौराहे से ढाई लाख लेकर हो गए थे फरार

23 Dec 2025

कुरुक्षेत्र में दम घुटने से पांच लोगों की मौत, पुलिस कर रही जांच

पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

23 Dec 2025

VIDEO: नीतीश, हिजाब और बवाल...आगरा में सपा महिला सभा ने किया जोरदार प्रदर्शन

23 Dec 2025

औरैया: नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे समेत अन्य पर शिक्षक को पीटने का आरोप

23 Dec 2025

नारनौल में युवक पर जानलेवा हमला, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

रोहतक: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू न करने के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

23 Dec 2025

Jammu: डोडा में सनातन धर्म सभा का जोरदार प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का विरोध

23 Dec 2025

कुरुक्षेत्र: ब्रह्मसरोवर पर एनएसजी की हाई-लेवल मॉक ड्रिल

23 Dec 2025

Viral Video: रायगढ़ में हाथी का तांडव, धान खरीदी केंद्र पहुंचा, 20 बोरे से ज्यादा धान खाया

23 Dec 2025

नाहन: पशुपालन विभाग ने सिरमौर में 3,951 लावारिस कुत्तों का किया टीकाकरण

23 Dec 2025

Meerut: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

23 Dec 2025

Video : गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज युवा उत्सव का आयोजन

23 Dec 2025

Damoh News: दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, गिट्टी से भरा डंपर पुलिया से गिरा, दो की मौत

23 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed